हरियाणा: ठग महिला को पुलिस ने पकड़ा

डिफेंस कॉलोनी की रहने वाली 26 वर्षीय किरण जवाहर नगर में ब्यूटी पार्लर चलाती है। करीब एक महीना पहले कुछ इसी ढंग से मंडी आदमपुर में एक युवती जनरल स्टोर की दुकान से किराए पर दुल्हन सेट ले रही थी। उस वक्त युवती ने मंडी की दुकान का जो नंबर बताया था, दुकानदार ने उस नंबर के व्यापारी को जानता था। पता चला कि युवती झूठ बोल रही है। इस पर जब उसे पकड़कर पुलिस के हवाले करने लगे तो एक युवक बाइक पर आया और उसे अपने साथ ले गया था। सिरसा के मोहंता मार्केट के दुकानदार मुनीष कुमार का कहना है कि आठ जून को उनके पास एक महिला आई और कहा कि वह हिसार में ब्यूटी पार्लर चलाती है।
उसने दुल्हन सजाने के नाम पर कई गहनों के सेट देखे। इनकी कीमत करीब 36000 रुपए थी। उसने 800 रुपए किराये और 1500 रुपए पेशगी के तौर पर जमा कराए और बाकी रकम बाद में देने का कहा। दुकानदार ने उसे आर्टिफिशयल गहनों के चार सेट थमा दिए। हफ्ता भर न आने के बाद दुकानदार ने सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली। एक महीने बाद वे पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत की। किरण ने मुनीष ही नहीं फतेहाबाद में भी इसी प्रकार से कई महिलाओं को चूना लगाया।












Click it and Unblock the Notifications