दिल्‍ली में महिलाएं निकालेंगी बेशर्मी मोर्चा

Delhi all set for its first Slutwalk
दिल्ली। दिल्ली में पहली बार बेशर्मो के खिलाफ बेशर्मी मोर्चा थोड़े ही देर के बाद जंतर मंतर पर मार्च करने वाला है। हालांकि स्लट वॉक आज सुबह 10.30 शुरू होना था पर अभी तक इसकी शुरू नहीं हो सकी है। पर लोग यहां जुटने लगे है। आशा है कि थोड़े ही देर में यह शुरू हो जाएगी। मोर्चा जंतर मंतर रोड पर फ्री चर्च के सामने से वॉक वाई डब्ल्यूसीए गेस्ट हाउस तक जाएगी।

;

यहां से लेफ्ट टर्न लेकर वापस जंतर मंतर की ओर आएगी। जंतर मंतर पहुंच कर यह एक सभा में तब्दील हो जाएगी। यानी आज जंतर मंतर से महिलाओं के हक और सम्मान के लिए आवाज बुलंद होगी। स्लटवॉक यानी बेशर्मी मोर्चा समाज की मानसिकता बदलने की लड़ाई की शुरूआत है। आयोजकों का कहना है कि स्लट वॉक उस मानसिकता के खिलाफ जंग का ऐलान है जो समझते हैं कि लड़कियां अगर मॉडर्न या छोटे कपड़े पहन रही हैं तो वे छेड़खानी के लिए आमंत्रित कर रही हैं।

;

पीड़ित पर ही आरोप लगाने और दोषी को कसूरवार ठहराने की मानसिकता बदलने की लड़ाई है यह। यह वॉक लोगों को अहसास दिलाने के लिए है कि लड़कियों के साथ अत्यचार और भेदभाव हो रहा है और इसे खत्म करने की जरूरत है। यह आंदोलन महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार, रैपिस्टों और गलत मानसिकता औऱ पुरुष वादी सोच के खिलाफ है जिसमें महिलाओं को दोयम दर्जे का समझा जाता है। इस मोर्चे में न केवल महिलाएं भाग ले रही है बल्कि बड़े बुढ़े और कालेज के छात्र भी भाग ले रहे हैं। इस मार्च में कई विदेशी मेहमान भी शिरकत करने के लिए जंतर मंतर पर पहुंच गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+