ठगी के रुपये लेता हुआ नाइजीरियन पकड़ा गया

Delhi Map
नई दिल्ली। पुलिस ने करोड़ों रुपये की लॉटरी मिलने की सूचना देकर ठगने वाले नाइजीरियन ननदी निकोलेस (25) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे साकेत से तब दबोचा जब वह अपने शिकार से रुपये लेने के लिए पहुंचा था। पुलिस उससे पूछताछ कर गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान में जुटी है।

गोविंद पुरी इलाके में रहने वाले विश्वजीत विश्वास के पास 7 जुलाई को एक एसएमएस आया। इसमें कहा गया था कि उन्हें पांच करोड़ 60 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। उन्हें उसमें दिए गए फोन पर संपर्क कर अपना पता, मोबाइल नंबर, दसवीं व बारहवीं का सर्टिफिकेट, पिता का मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और ईमेल भेजने के लिए कहा गया था।

यह भी कहा गया था कि 11 जुलाई को कंपनी भारत आकर उसे पुरस्कार देगी। इसके बाद साढ़े 19 हजार रुपये उसके एकाउंट में डालने के लिए कहा गया क्योंकि यह रकम उसने कस्टम को मुंबई एयरपोर्ट पर देने की बात कही। उसके बाद अन्य मद में उससे 35 हजार रुपये की मांग की गई।

फिर 12 जुलाई को एक लाख 90 हजार रुपये बैंकएकाउंट में देने के लिए कहा गया। जिसे देने से विश्वजीत ने इंकार कर दिया। साथ ही, थाने में इस बाबत शिकायत कर दी। पुलिस ने जांच के दौरान बैंक एकाउंट की जांच की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस दौरान पुलिस ने
योजनानुसार पीड़ित को उस नंबर पर फोन कर आरोपी को खुद ही रुपये लेने केलिए साकेत स्थित एक मॉल में बुलाया। यहां पुलिस ने रुपये लेते हुए नाइजीरियन ननदी निकोलेस को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+