आखिरकार येदुरप्‍पा ने राज्‍यपाल को सौंपा इस्‍तीफा

BS Yeddyurappa
बेंगलूरु। बीजेपी हाईकमान के इस्‍तीफे देने के फरमान के बाद कई दिनों से बगावती तेवर अपनाने वाले कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री येदुरप्‍पा ने आखिरकार अपनाइस्‍तीफा राज्‍यपाल को सौंप दिया। राज्‍यपाल एचआर भारद्वाज ने उनका इस्‍तीफा मंजूर कर लिया। उनके इस्‍तीफे को लेकर पिछले 3 दिनों से बीजेपी हाईकमानऔर येदुरप्‍पा के बीच विवाद चल रहा था। इस्‍तीफा देने के बाद येदुरप्‍पा ने पत्रकारों से कहा कि अवैध खनन पर तैयार लोकायुक्‍त की रिपोर्ट में लगाए गए

आरोप झूठे हैं। इस मामले में मैं निर्दोष हूं। उन्‍होंने कहा कि मैंने इस्‍तीफा पार्टी हाईकमान के कहने पर दिया है।गौरतलब है कि येदियुरप्पा ने गडकरी को खत लिखकर उसमें इस्तीफा देने की बात कही थी। उन्‍होंने लिखा था कि वो पार्टी की बड़ी इज्जत करते हैं और वोपार्टी के वरिष्ठ अनुशासित नेताओं में से एक है, लेकिन उनका मानना है कि वो सीएम की कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि वो गलत नहीं है। उनके
पास 80 विधायक मौजूद हैं जो पार्टी के लिए मुसीबत बन सकते हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बनने की बात कही है और साथ में ये भी कहा है किसीएम उन्कीपसंद का ही होना चाहिए।

येदियुरप्पा ने 31 जुलाई को कुर्सी छोड़ने की बात कही थी। हालांकि बीजेपी आलाकमान ने येदियुरप्पा को अल्टीमेटम के साथ दिनभर का वक्त दिया और कहाकि येदुरप्पा अड़े रहे तो राज्य में फिर से चुनाव कराएं जाएंगे। ले‍किन येदुरप्‍पा के इस्‍तीफे के बाद अब पार्टी हाईकमान नए मुख्‍यमंत्री का फैसला करने में माथापच्‍ची करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+