ऑनर किलिंग: पति ने किये पत्नी की टुकड़े-टुकड़े

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कनाड़ा में वैंकूवर के बाहरी क्षेत्र में एक पंजाबी अखबार में काम करती थी। महिला की पहचान रविंदर कौर भांगू ( 24 ) के रूप में की गई है। वह वीकली अखबार 'सच दी आवाज' में एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट थी। अखबार के लोगों ने जिन लोगों ने इस हत्या को अपनी आंखों से देखा था ने बताया कि महिला की हत्या उसके पति सनी भांगू ने की।
लोगों ने बताया कि उसका पति सनी अखबार के दफ्तर में आया और अचानक मांस काटने वाला चाकू निकालकर रविंदर पर हमला बोल दिया। इस बीच अखबार के एक कर्मचारी ने महिला को बचाने की कोशिश भी की। सनी ने अपनी पत्नी पर चाकू से 12 वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अखबार के कर्मचारियों ने फौरन पुलिस को जानकारी दी।
सूचना पाकर पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई और हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया। रविंदर ने अपने दोस्तों को बताया था कि वैवाहिक समस्याओं के चलते वह गत दो तीन महीने से अपनी एक रिश्तेदार के यहां रह रही थी। पुलिस इस पूरे मामले को ऑनर किलिंग से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने बताया कि सनी को इस बात का शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अबैध संबंध है और दोनों को उसने शारीरिक संबंध बनाते देखा भी था।












Click it and Unblock the Notifications