जमीन घोटाले में डीएमके के दो नेता गिरफ्तार

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अरूमुगम, द्रमुक जिला सचिव की गिरफ्तारी की खबर आने के बाद शहर के कुछ इलाकों में हिंसा फैल गई और उनके समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए यहां आठ जगहों पर बसों पर पत्थर फेंके जिससे दो चालक घायल हो गये। पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि पूरे जिले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सशस्त्र रिजर्व पुलिस बल के जवान गश्त कर रहे हैं
दक्षिण चेन्नई से द्रमुक के जिला सचिव अनबालगन को आज सुबह में त्रिपुरा की पुलिस ने चेन्नई स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। सालेम इलाके में द्रमुक के कद्दावर नेता अरूमुगम को न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीविद्या के आवास पर पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने उन्हें 15 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्हें कोयंबटूर की जेल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि यह मामला एक शिकायत से जुड़ा हुआ है जिसमें शहर के नारास्वथीपति इलाके में जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications