स्पीक एशिया के सीईओ भारत छोड़ दुबई भागे
देश के 12 लाख लोगों को करोड़ों का चूना लगा चुकी स्पीक एशिया का पैसों का महल आखिरकार ढह गया। मुंबई पुलिस के हरकत में आते ही कंपनी के सीओओ के साथ टेक्निकल हेड राजीव मल्होत्रा, टेक्निकल एक्जिक्यूटिव रईस और अकाउंटेंट रवि खन्ना पुलिस के शिकंजे में आ गये। असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर हिमांशु राय ने बताया कि ये चारों लोग 4 अगस्त तक पुलिस हिरासत में रहेंगे।
पुलिस के मुताबिक इस कंपनी ने देश के करीब 12 लाख लोगों से 1 लाख 320 करोड़ रुपए इकठ्ठा किये। कंपनी के सभी खाते फ्रीज किये जा चुके हैं। पुलिस कंपनी के अन्य लोगों की धरपकड़ के लिए संदिग्ध ठिकानों पर दबिश डाल रही है।
गौरतलब है कि स्पीक एशिया का सदस्य बनने के लिए 11 हजार रुपए देने होते हैं। उसके बाद स्पीक एशिया पर एक अकाउंट बन जाता है। हर सप्ताह एक सर्वे आपके पास आयेगा, जिसे पूरा कर आपको भेजना होता है। प्रत्येक सर्वे से प्रत्येक माह आपको 4 हजार रुपए मिलेगा। कंपनी के इसी दावे के साथ लाखों लोगों ने पैसा लगा दिया। स्पीक एशिया से जुड़ी अन्य खबरें।













Click it and Unblock the Notifications