मुंबई क्राम ब्रांच ने स्‍पीक ऐशिया के सीओओ को इंदौर से किया गिरफ्तार

Mumbai Crime Branch held Speak Asia's COO from Indore
इंदौर। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने सिंगापुर की नेटवर्किंग कंपनी स्‍पीक एशिया के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी(सीओओ) तारिक बाजपेई को इंदौर से गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच उन्‍हें गिरफ्तार करके मुंबई ले गई। यहां मुंबई पुलिस कंपनी घोटाले की जांच करेगी। मुंबई पुलिस को इस मामले में कई अहम सुबूत भी मिले हैं। तारिक बाजपेई को इस सर्वे कंपनी के माध्‍यम से करोड़ों रुपए विदेश भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।


सिंघापुर की सर्वे कराने वाली इस कंपनी को भारत में अभी भी कंपनी के रूप में मान्‍यता नहीं मिल पाई थी। स्‍पीक एशिया पर अब कंपनी एक्‍ट की धारा 591 के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। इस धारा के तहत उन कंपनियों पर मुकदमा चलाया जाता है जो भारत से बाहर की होती हैं पर बिना रजिस्‍ट्रेशन के देश के अंदर अपना बिजनेस चलाती हैं।

स्‍पीक एशिया के साथ जुड़ने के लिए 11000 रुपए देने होते थे। इसके बाद 1 साल के लिए कंपनी की सदस्‍यता मिल जाती थी। इसके बाद सदस्‍यों को कंपनी के लिए सर्वे करना होता था। सदस्‍यों को यह सर्वे करने के लिए पैसे मिलते थे। एक सर्वे के लिए कंपनी हर सदस्‍य को 500 रुपए देती थी। इसके अलावा अपने साथ सदस्‍यों को जोड़ने पर कमीशन भी मिलता था।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+