आईसीआईसीआई बैंक का पहले तिमाही में 53% मुनाफा बढ़ा

ICICI Bank Q1 Net up 53%
मुंबई। भारत में प्राइवेट सेक्‍टर की अग्रणी कंपनी आईसीआईसीआई ने वित्‍त वर्ष 2011-12 की पहली तिमाही में बैंक का मुनाफा 53% प्रतिशत तक बढ़ गया है। कंपनी का बिजनेस इस तिमाही में बढ़कर 1667 करोड़ तक पहुंच गया है। पिछली तिमाही में बैंक का बिजनेस कुल मिलाकर 1091 करोड़ था। बैंक ने अपने मुनाफे में बढ़त के साथ अपने नॉन पर्फामिंग एसेट में भी गिरावट की है। यह अब 0.91% पर पहुंच गया है।

पिछले साल में यह एनपीए 1.62% था। इसके अलावा बैंक को ब्‍याज से होने वाली आय में भी मुनाफा हुआ है। यह आय अब 2411 करोड़ हो गई है। पिछली तिमाही में बैंक को ब्‍याज दरों से 1991 करोड़ की आमदनी हुई थी। इस तरह से ब्‍याज दरों में होने वाली कमाई में 21% तक की बढ़ोत्‍तरी हुई है। कंपनी में ब्‍याज दरों में होने वाली कमाई से सबसे ज्‍यादा मुनाफा कमाया है।


बैंक के सेविंग डिपॉजिट में भी इजाफा हुआ है। इस तिमाही में इसमें 18% की बढ़ोत्‍तरी हुई है। अब यह मुनाफा 56,546 करोड़ से बढ़कर 66,858 करोड़ हो गया है। कंपनी को होने वाले कुल मुनाफे में सेविंग डिपॉजिट का भी बढ़ा योगदान है। आईसीआईसीआई इस समय भारत की दूसरी सबसे बड़ी बैंक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+