दिल्‍ली पुलिस ने नहीं दी अन्‍ना को जंतर-मंतर पर अनशन की इजाजत

Delhi Police deny Anna permission to hold fast at Jantar-Mantar
दिल्‍ली। भ्रष्‍टाचार के खिलाफ अनशन पर बैठने की सरकार को चेतावनी दे चुके अन्‍ना हजारे को दिल्‍ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर अनशन करने की इजाजत नहीं दी है। सरकार के लोकपाल बिल को केबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद अन्‍ना हजारे और सिविल सोसाइटी के सदस्‍यों ने जंतर-मंतर पर अनशन करने की बात कही थी। 16 अगस्‍त को होने वाले उनके अनशन में उनके हजारों समर्थकों के जुटने की संभावना थी। दिल्‍ली पुलिस ने कहा है कि अन्‍ना हजारे जंतर-मंतर पर भीड़ इकट्ठा नहीं कर सकते हैं। जंतर-मंतर पर पहले ही धारा 144 लागू कर चुकी है। पुलिस ने उन्‍हें करोलबाग और बुराड़ी में अनशन करने का विकल्‍प सुझाया है।

अन्‍ना हजारे और सिविल सोसाइटी द्वारा तैयार लोकपाल बिल के ड्राफ्ट को दरकिनार करते हुए सरकार द्वारा तैयार ड्राफ्ट को मंजूरी दी थी। अन्‍ना हजारे ने इसे लोकपाल की जगह जोकपाल करार दिया था और कहा था कि वे इसका विरोध करने के लिए अपने तय कार्यक्रम के तहत 16 अगस्‍त से जंतर-मंतर पर अनशन करेंगे। उनके इस बयान के बाद दिल्‍ली पुलिस ने अन्‍ना हजारे से इस बात की जानकारी मांगी थी कि इस अनशन में कितने लोग शामिल होंगे।

भ्रष्‍टाचार और कालेधन के खिलाफ रामलीला मैदान पर बाबा रामदेव के अनशन पर भी दिल्‍ली पुलिस ने डंडा चलाकर उनके आंदोलन को कुचला था। इसके अलावा पुलिस ने बाबा रामदेव को गिरफ्तार करके हरिद्वार पहुंचा दिया था और उनका आंदोलन समाप्‍त करा दिया था। इसलिए इस तरक के हालात इस बार भी न पैदा हों इसके लिए दिल्‍ली पुलिस ने अन्‍ना हजारे को जंतर-मंतर पर अनशन न करने की इजाजत नहं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+