छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री रमन सिंह के जहाज की इमरजेंसी लैडिंग

हवाईअड्डे के आला अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लखीराम अग्रवाल की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम के बाद बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी बृजमोहन अग्रवाल, चंदशेखर साहू, रामविचार नेताम, पुन्नूलाल मोहिले, सांसद सरोज पांडेय और संगठन प्रभारी जगत प्रसाद नड्डा और सौदान सिंह के साथ जिंदल कंपनी के निजी विमान से रायगढ़ से रायपुर जा रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी आने के कारण करीब 15 मिनट बाद रायगढ़ स्थित जिंदल हवाई पट्टी पर ही विमान को वापस उतारना पड़ा। इसके बाद देर रात 11.45 बजे दिल्ली से आए जिंदल के दूसरे विशेष विमान से मुख्यमंत्री और बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को रायपुर भेजा गया।












Click it and Unblock the Notifications