उत्तर प्रदेश: पुलिस के खौफ से छत से कूदे बच्चे

सहारनपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में रहने वाली अफरोज का उसकी जेठानी शामिना से लम्बे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। कुछ दिन पूर्व शामिना की ओर से अफरोज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी कि उनके परिजन लगातार धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इस बात की जानकारी अफरोज को हुई तो उसने भी शेखपुर पुलिस स्टेशन में शामिना के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज करा दिया। अब पुलिस को मौका मिला कि वह कुछ करे। पुलिस दल जांच के लिए शामिना के घर पहुंच गया।
उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक यश कुमार और आरक्षी ऋषिपाल शामिना के घर पहुंचे और जोर-जोर से शोर मचाने लगे। डर के मारे किसी ने दरवाजा नहीं खोला पुलिस ने सभी को पकड़कर बंद किए जाने की बात कही तो घर की छत पर मौजूद बच्चे डर गए।
पुलिस पीछे के रास्ते घर के भीतर दाखिल हो गयी। यह जानने के बाद खौफजदा बच्चों ने छत से नीचे छलांग लगा दी। पुलिस के पकडऩे के डर से आरिफ की बेटी शाहनीर, बेटा सोनू व आजम छत से कूद गए। बच्चों के नीचे कूदने के बाद परिजनों ने चीकना शुरू कर दिया। घरवालों को चीखता देख पुलिस मौके से भाग खड़ी हुई परिजनों ने बच्चों को चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने इस बात से इनकार किया। शाम होते-होते विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था बृजलाल ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि पुलिस के डर से नही बल्कि बच्चे छत से उतरते वक्त गिर गए थे उनकी हालत भी ठीक है तथा उनका इलाज किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications