ख्वाजा चिश्ती के दरबार अजमेर शरीफ में चादर चढ़ायेगीं हिना रब्बानी
नई दिल्ली। पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खान आज ख्वाजा चिश्ती साहब की दरगाह अजमेर शरीफ में चादर चढ़ायेगीं। वो पहले विशेष विमान से जयपुर जायेगीं और उसके बाद वो सरकारी खास हेलिकॉफ्टर से अजमेर जायेगीं। उसके बाद वो अपने मूल्क पाकिस्तान के लिए रवाना हो जायेगीं।
इससे पहले रब्बानी ने दिल्ली की जामा मसजिद में नमाज अता करने की बात कही थी जिसके लिए खास इंतजाम भी किये गये थे लेकिन बाद में ये कार्यक्रम स्थगित हो गया, फिलहाल आज वो ख्वाजा शरीफ की दरगाह में जाकर सजदा करने वाली हैं। इससे पहले रब्बानी ने बुधवार को भारत के विदेश मंत्री एस एम कृष्णा से मुलाकात की और कहा कि ये वार्ता दोस्ती का नया पैगाम लेकर आयेगी।
हमारी वार्ता बेहद सकारात्मक और संतोषजनक रही है। फिलहाल वार्ता की बातों का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन रब्बानी जब से भारत आयीं हैं तब से उनका ग्लैमरस स्टाइल लोगों में चर्चा का केन्द्र बना हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications