17 लाख का पर्स और 13 लाख की घड़ी पहन भारत आईं खुशरंग हिना

रब्बानी के आने की खुशी में हमारे राजनेताओं का क्या हाल है इसको बंया कर पाना मुश्किल है लेकिन आम लोगों में काफी सुगबुगाहट है। लोग चलते-चलते एक बार मुंह से निकाल ही देते हैं कि वाकई में रब्बनी बेइंतहा खुबसूरत हैं। अब इसके पीछे हमारी मीडिया दोस्तों की मेहनत है जो सुबह से शाम तक लोगों को ये बता रहे हैं कि रब्बानी क्या पहनती हैं, क्या खाती है, कैसे बोलती है और कैसे चलती है।
यह आम आदमी की वाकई इस कदर पसंद बन गई हैं कि मीडिया वालों को मजबूरन यह दिखाना पड़ रहा है। पता नहीं नशा शराब में है या फिर सग शराबी हो गये है क्योंकि वाकई में अगर खुबसूरती का नशा इस कदर होता तो भारत में हसीन चेहरों की कमी नहीं है। शायद इसके पीछे का कारण ये है कि रब्बानी उस जगह की पैदाइश है जहां की खुबसूरती अक्सर पर्दे में रहती है।
आपको बता दें कि रब्बानी जैसे दिल्ली में अपने विशेष विमान से उतरी उनकी पहली झलक ने ही लोगों को पागल कर दिया। ऐसा नहीं कि किसी भी देश की महिला नेता भारत में पहली बार आई थी। इससे पहले भी कई महिला नेताओं ने भारत का दौरा किया मगर उनको लेकर लोगों के अंदर की दिवानगी इस कदर नहीं रही। न्यूज चैनलों की मानें तो नीले रंग की सलवार समीज पहनी हिना रब्बानी जब दिल्ली मे उतरी तो उनके हाथ में एक पर्स था। न्यूज चैनलों के मुताबिक उस पर्स की कीमत 17 लाख रुपये थी। उन्होंने जो धूपी चश्मा लगाया था वह इटली में स्पेशली उनके लिये ही बनाया गया था। उनके हाथ में जो घड़ी थी उसकी कीमत 13 लाख बताई जा रही है। हिना रब्बानी की खुबसूरती के साथ ही साथ इन बातों के चलते भी हिना चर्चें में रही।
यह तो हुई खुबसूरती की बात मगर इसके अलावा आईए आपको एक और बात बता दें कि मोहाली में क्रिकेट की पिच पर जब भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कूटनीतिक पारी खेलने के लिए मिले थें, उस दौरान हिना रब्बानी खार की मनमोहन सिंह से मुलाकात हुई थीं। और सूत्रों के मुताबिक हिना से मनमोहन सिंह खासे प्रभावित हुए थे।
वहीं अर्थशास्त्र की छात्रा रहीं हिना, मनमोहन सिंह को अपने प्रेरणास्रोत मानती हैं। हिना को गिलानी ने इसी साल फरवरी में अपना जूनियर मिनिस्टर बनाया था, जब रेमंड डेविस मामले को लेकर विवादस्पद बयान दे रहे विदेश मंत्री एस एम कुरैशी को कैबिनेट से बाहर कर दिया गया। खैर जो कुछ भी हो मगर एक बात तो सच है कि हिना भले ही इस वार्ता को आगे ले जाने में सफल हो ना हो मगर अपनी खुबसूरती के चलते भारतीयों का दिल जितने में कामयाब जरुर हो गई।
ऐसे में एक सवाल आपसे है कि आपने किन चीजों पर ध्यान दिया। हिना रब्बानी की खुबसूरती या फिर भारत-पाक वार्ता? आप अपनी राय नीचे लिखे कमेंट बाक्स में दर्ज कर सकते हैं। हमें इतंजार रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications