दिल्‍ली: जायदाद के लिए भाई ने की थी बहन कमलजीत की हत्या

Delhi: Kamaljit was murdered by her brother for property
दिल्ली। पुलिस दो महीने पहले ही हत्या को हादसा साबित करने में जुटी हुई है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि महिला की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला की हत्या सीढ़ियों से गिरने से नहीं हुई है, बल्कि किसी हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई है। महिला के सिर पर जो घाव मिले हैं उससे स्पष्ट है कि किसी भारी हथियार से सिर पर हमला किया गया है। शव पर कुल सात घाव मिले थे जिसमें एक घाव की प्रकृति हथौड़े से किए गए हमले की है।

रिपोर्ट में साफ लिखा गया है कि यह हादसा नहींहत्या है। पुलिस के उस थ्योरी को भी रिपोर्ट में खारिज किया गया है, जिसमें कहा गया था कि महिला की हत्या सीढ़ियों पर गिरने से हुई है। दरअसल 28 मई 2011 राजौरी गार्डन थाना इलाके में रहने वाली कमलजीत कौर (45) को गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत संदेह से परे नहीं थी, लिहाजा पोस्टमार्टम कराया गया। अब जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है, बावजूद मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

बहन को मिली पैतृक प्रॉपर्टी को ह़डपने के चक्कर में उसके भाई ने कमलजीत के सिर को हथौ़डे से दो टुक़डों में फ़ाड दिया था। 87 साल की उसकी मां ने खुद पुलिस को बताया था कि यह सब कुछ उसके सामने हुआ। वारदात के बाद से आरोपी भाई फरार है। 40 साल की कमलजीत कौर की दिल की बीमारी होने की वजह से शादी नहीं हो पाई थी। इस बात को जानते हुए पिता ने मरते समय अपनी प्रॉपर्टी के तीन हिस्से किए। पत्नी और बेटे रोमी (34) के साथ उन्होंने एक हिस्सा अपनी बेटी के नाम भी कर दिया। लेकिन पिता की मौत के बाद से ही बेटे को प्रॉपर्टी का वो हिस्सा अखरने लगा। लिहाजा वह उस पर प्रॉपर्टी को अपने नाम करने के लिए दबाव बनाता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झग़डे भी होते थे। उसे पता था कि मां की मौत के बाद उसका हिस्सा उसे मिल ही जाएगा।

28 मई 2011 को दोनों के बीच झग़डा हुआ। गुस्से में आए भाई ने बहने के सिर पर हथौ़डे से नौ बार वार किए। इसके बाद बहन का सिर दो टुक़डों में फट गया। मौके पर ही मौजूद बूढ़ी मां बेहोश हो गई थी। इन सबके बावजूद पुलिस घटना को हादसा बताने पर तुली हुई थी। अब देखना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस क्या करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+