उमा ने कहा इस्तीफा दें प्रधानमंत्री व गृहमंत्री

Uma Bharti demands resignation of PM and Chidambaram
लखनऊ। टूजी स्पेक्ट्रम मामले में गृहमंत्री पी. चिदम्बरम का नाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि अब प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा प्रदेश प्रभारी उमा भारती ने कहा है कि पूर्व केन्द्रीय संचार मंत्री ए. राजा के बयान के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन ङ्क्षसह और केन्द्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए।

उमा भारती ने कहा कि राजा ने केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को अदालत में दिये बयान में साफ कहा है कि टूजी स्पेक्ट्रम के आवंटन की जानकारी प्रधानमंत्री और पी. चिदम्बरम को भी थी। श्री राजा के वकील ने भी श्री चिदम्बरम को अदालत में पूछताछ के लिये बुलाने की मांग की है। उमा ने कहा कि मामले में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री किसी भी हाल में अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते हैं।

लिहाजा उन्हें अविलम्ब अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। उमा ने इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी उंगली उठायी। उमा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दम भरने वाली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस सवाल पर चुप क्यों हैं। वहीं इससे पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष विनय कटियार ने भी गृहमंत्री पी. चिदम्बरम का इस्तीफा दिए जाने की मांग की थी।

उमा भारती ने एक बार फिर दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी। उमा ने कहा कि बसपा के कुशासन से जनता ऊब गयी है। सपा के शासनकाल में अपराध चरम पर रहता है। दोनों ही पार्टियां जाति की राजनीति करती है। भाजपा को इन पार्टियों से बेहतर बताते हुए उन्होंने तर्क दिया कि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की हालत सबसे ज्यादा खराब है लेकिन गुजरात जहां भाजपा का शासन है वहां अल्पसं यक खुशहाल और सुरक्षित हैं।

उमा ने दारूल उलम के मोहतमिम रहे मौलाना गुलाम मोहम्मद वस्तानवी को पद से हटाया जाने को भी गलत बताया है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों में सुधारवाद की अलख जगाने वाले वस्तानवी को सच बोलने की सजा दी गयी।उमा ने कहा इस्तीफा दें प्रधानमंत्री व गृहमंत्री

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+