आईएसआई एजेंट फई को जमानत, अब घर में होंगे नजरबंद

अदालत ने उन्हें नजरबंद इसलिए किया है ताकि उनकी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इससे पहले फई के वकील खुर्रम वाहिद ने कहा था कि फई इस मामले में दोषी नहीं हैं। उन्होंने कश्मीर मामले पर अपना स्वतंत्र पक्ष रखा है। वाहिद ने कहा कि फई ने अपने भाषण और सम्मेलनों में सिर्फ उन्ही बातों की चर्चा की है जो कश्मीर में हो रहा है।
इससे पहले गुलाब नबी फई ने अपनी गिरफ्तारी के बाद एफबीआई द्वारा पूछताछ में यह बात कबूली थी कि वे अमेरिका में आईएसआई के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। फई ने यह भी कबूल किया था कि इस काम के लिए आईएसआई उन्हें इस काम के लिए करोडों रुपए देता था। उसने अपने संबंध अमेरिकी सांसदों और बड़ी हस्तियों के साथ होने की बात भी कबूली थी।












Click it and Unblock the Notifications