नहीं दूंगा इस्तीफा, कार्यकाल पूरा करूंगा: बीएस येदुरप्पा

येदुरप्पा ने इस बात से इंकार किया कि पार्टी हाईकमान ने उनसे मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है। अवैध खनन मामले पर लोकायुक्त संतोष हेगड़े अपनी रिपोर्ट पेश कर रहे हैं। जिसमें अवैध खनन के 1800 करोड़ से अधिक के घोटाले में मुख्यमंत्री येदुरप्पा को दोषी ठहराया गया है। इसके बाद पार्टी के प्रेसीडेंट नितिन गडकरी ने कहा था कि येदुरप्पा वही करेंगे जैसा पार्टी हाईकमान उनसे करने के लिए कहेगा। उनके इस बयान के बाद से ऐसे संकेत मिलने लगे थे कि शायद पार्टी हाईकमान ने येदुरप्पा को हटाने का मन बना लिया है।
मुख्यमंत्री येदुरप्पा के इन तेवरों के बाद इतना तो साफ हो गया है कि वे पार्टी हाईकमान की बात आसानी से मानने वाले नहीं हैं। येदुरप्पा ने कहा कि संतोष हेगड़े की रिपोर्ट में कुछ भी नया नहीं है। मुझे उम्मीद है कि मैं इस मामले में निर्दोष साबित होऊंगा। हमारी सरकार ने राज्य का विकास करने का जिम्मा उठाया है और यह तब तक चलता रहेगा जब तक सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर लेती। इसलिए इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं पैदा होता।
;











Click it and Unblock the Notifications