दिल्ली, मुंबई से सीधी दुबई की उड़ानें शुरू करेगी इंडिगो

कंपनी के अध्यक्ष आदित्य घोष ने बताया कि दुबई-दिल्ली सेवा सितंबर में तथा दुबई- मुंबई के बीच उड़ाने अक्टूबर से शुरू हो जाएंगी। घोष ने कहा "यह पश्चिम एशिया के लिए हमारी शुरूआत है। इस क्षेत्र से भारत जाने वाले लोगों के लिए एक एक पैसा महत्वपूर्ण होता है। यहां लोग कड़ी मेहनत करते हैं। उन पर तीन घंटे की यात्रा के खर्च का ज्यादा बोझ नहीं पड़ना चाहिए।"
गौरतलब है कि सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस के बाद इंडिगो देश की दूसरी एयरलाइन है, जो दुबई से भारत के बीच सस्ती विमान सेवा शुरू करेगी।












Click it and Unblock the Notifications