विदेश मंत्रियों की मुलाकात से पहले मिलेंगे भारत-पाक विदेश सचिव

Foreign Secretary will meet before Indo-Pak Foreign Minister level talk
दिल्‍ली। भारत और पाकिस्‍तान इस बार द्विपक्षीय वार्ता के लिए काफी सकारात्‍मक रुख अपना रहे हैं। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की दिल्‍ली में होने वाली वार्ता से ठीक 1 दिन पहले दोनों देशों के विदेश सचिव आपस में मुलाकात करेंगे। यह वार्ता विदेश मंत्री एसएम कृष्‍णा और पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री हीना रब्‍बानी की मुलाकात के लिए माहौल तैयार करने के लिए की जा रही है।

यह मुलाकात दिल्‍ली के हैदराबाद हाउस में होगी। पाकिस्‍तान के विदेश सचिन सलमान बशीर इसके लिए भारत पहुंच चुके हैं। वे भारतीय विदेश सचिव निरुपमा राव से मिलकर विदेश मंत्रियों की मुलाकात के एजेंडे पर चर्चा करेंगे। इससे पहले भी विदेश सचिव की वार्ता के लिए भारतीय विदेश सचिव निरुपमा राव पाकिस्‍तान के दौरे पर गई थीं। उस वार्ता में आतंकवाद के मुद्दे को शामिल नहीं किया गया था।

इस बैठक में भारत और पाकिस्‍तान के विदेश सचिन आतंकवाद, कश्‍मीर और सियाचीन जैसे मामलों पर भी चर्चा कर सकते हैं। इस चर्चा में जो भी बात होगी उसके बारे में दोनों देशों के विदेश मंत्री बाद में आगे चर्चा करेंगे। इस मुलाकात के‍ लिए पाकिस्‍तान की विदेश मंत्री हीना रब्‍बानी मंगलवार को भारत पहुंचने वाली हैं। जो बुधवार को भारत के विदेश मंत्री एसएम कृष्‍णा से मुलाकात करेंगी।

मुंबई में 13 जुलाई को हुए बम धमाकों के बाद भारत और पाकिस्‍तान के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता के रद्द होने की संभावना व्‍यक्‍त की जा रही थी। इसके बाद अमेरिका की विदेश राज्‍यमंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भी भारत और पाकिस्‍तान के बीच होने वाली इस वार्ता का समर्थन किया था। मुंबई में हुए बम धमाकों के बारे में किसी संगठन के शामिल होने का मामला अभी सामने नहीं आया है इस वजह से भारत ने यह वार्ता जारी रखने का फैसला किया था।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+