नागपुर: प्रेम विवाह के 8 साल बाद पत्‍नी 8 लाख लेकर प्रेमी संग फरार

Nagpur: 8 years after love marriage, wife abscond with lover
नागपुर। कहते हैं प्‍यार अंधा होता है। इसके बाद भी हर कोई प्‍यार के पीछे पागल है। हर कोई चाहता है कि वह जिसे प्‍यार करे उसके साथ अपनी जिंदगी बिताए। लेकिन नागपुर में एक शख्‍स के साथ प्‍यार में ऐसा धोखा हुआ कि उसे अपने प्‍यार करने पर ही पछतावा हो रहा होगा। उसका प्‍यार तो गया ही साथ ही उसको पैसों की भी चपत लग गई। प्‍यार में धोखा खाए इस इंसान ने पुलिस को अपनी दास्‍तान कुछ यूं सुनाई।

नागपुर में प्रेम विवाह के बाद एक महिला अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो हो गई। इतना ही नहीं जाते-जाते वह अपने साथ 8.85 लाख रुपए भी ले गई। इसके बाद पति ने मामला पुलिस में दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 109 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दोनों की तलाश में लगी हुई है।

हरिंदर सिंह (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसकी पत्‍नी सुरेंदर कौर सोशल नेटवर्किंग साइट के माध्‍यम से अदुंबर करांदे नाम के शख्‍स से बात किया करती थी। उसकी पत्‍नी ने इस बारे में उसे बताया था। हरिंदर ने बताया कि मैंने कई बार अपनी पत्‍नी को उससे बात न करने से मना किया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार लड़ाई भी हो चुकी थी। इसके बाद भी उसकी पत्‍नी ने करांदे से बात करना बंद न‍हीं किया। करांदे पुणे के अमृत नगर का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

दरअसरल हरिंदर को सुरेंदर कौर से प्‍यार हो गया था। इस बारे में उन्‍होंने अपने घरवालों को भी बताया था। हरिंदर के घरवाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे लेकिन उसने सुरेंदर से ही शादी की जिद बरकरार रखी। आखिर में घरवालों ने दोनों की शादी 2003 में करा दी। इसके बाद दोनों 8 साल से साथ ही थे। इन दोनों के कोई बच्‍चा नहीं था जिस बात को लेक‍र दोनों में अक्‍सर तनाव रहता था।

हरिंदर ने बताया कि 20 जुलाई को जब वह काम के सिलसिले में बाहर गया था तो उसकी पत्‍नी घर पर अकेली थी। उसने मोबाइल मिलाया तो वह स्विच ऑफ था। घर आकर देखा तो सुरेंदर घर पर नहीं थी। इसके अलावा अलमारी से 8 लाख 85 हजार रुपए का कैश भी गायब था जो किसी को देने के लिए रखा हुआ था। इसके बाद उसने अपनी पत्‍नी को 2 दिन तक ढूंढने की कोशिश की। जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो थक हारकर उसने अपनी पत्‍नी और उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+