घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर 1000 का इनाम

यह जानकारी एसीपी सराय ख्वाजा दर्शन लाल मलिक ने पल्ला स्थित सूरदास मंदिर में आयोजित पुलिस पब्लिक मीटिंग में लोगों को दी। मीटिंग में लोगों ने कहा कि बाईपास रोड पर ट्रैफिक लाइट की सुविधा दी जाए ताकि यातायात सुचारु रूप से चल सके।
मीटिंग में एसीपी दर्शन लाल मलिक ने कहा कि आमतौर पर देखने में आता है कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के लिए राहगीर आगे नहीं आते, जिस कारण बहुत से घायल बेमौत मारे जाते हैं। अगर जनता सहयोग करे तो इन मौतों को बहुत हद तक कम किया जा सकता है। मीटिंग में लोगों ने समस्याओं के साथ सुझाव भी रखे, जिस पर सहायक पुलिस आयुक्त ने तुरंत प्रभाव से अमल प्रारंभ करवाया।












Click it and Unblock the Notifications