कांग्रेस तो एक सर्कस है भाई : मणि शंकर अय्यर

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कभी बेहद करीबी रहे मणि शंकर अय्यर ने कहा कि पार्टी में जिस किसी को अपना काम करना होता है वो 23 वेलिंग्डन क्रिसेंट रोड से होते हुए सीधे 10 जनपथ जाता है, आपको बता दें कि 10 जनपथ में श्रीमती सोनिया गांधी रहती है, जबकि 23 वेलिंग्डन क्रिसेंट रोड पर सोनिया के करीबी अहमद पटेल का घर है, और जो हार जाता है, हताश हो जाता है, जिसे कोई नहीं पूछता वो वो 24 अकबर रोड यानी कांग्रेस दफ्तर का चक्कर लगाता फिरता है।
आपको बता दें कि अय्यर राशिद किदवई की किताब '24 अकबर रोड' पर अपना भाषण दे रहे थे जिसमें बोलते-बोलते वो कांग्रेस का तीखा सच बयां कर गये। फिलहाल मणिशंकर अय्यर तो अपनी बात कह गये अब देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी के आलाकमान उनके इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। जब राष्ट्रमंडल खेल होने वाले थे और तैयारियों पर सवालिया निशान खड़े हुए थे तब भी अय्यर ने कलमाड़ी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी थी।












Click it and Unblock the Notifications