उत्तर प्रदेश: सपा भी कांग्रेस की राह पर
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी भी अब कांग्रेस की राह पर चल पड़ी है। कांग्रेस महासचिव जहां युवाओं को पार्टी से जोडऩे के लिए पूर्वांचल दौरे पर हैं वहीं सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव भी युवाओं को सपा ने साथ करने के लिए अभियान चलायेंगे। उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर युवकों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोडऩे के लिए समाजवादी पार्टी ने पहली अगस्त से 15 दिन का छात्र नौजवान जागरुकता अभियान शुरु करने का फैसला किया है। id="toptextpromo">पार्टी
अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि इस अभियान में पार्टी के सभी छात्र और युवक संगठन पहली अगस्त से 15 अगस्त तक छात्र नौजवान जागरुकता अभियान चलाकर केन्द्र और प्रदेश सरकार के छात्र एवं युवा विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेंगे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इस
अभियान के तहत पार्टी के युवा कार्यकर्ता केन्द्र एवं राज्य सरकार के छात्र एवं युवा विरोधी नीतियों का खुलासा करने वाले परचे बांटेगे और उन्हें यह समझाने की कोशिश करेंगे कि सपा उनकी समस्याओं के समाधान के क्या उपाय करने वाली है। सपा इससे पूर्व भी युवाओं को जोडऩे के लिए साइकिल रैली व कई अन्य अभियान चला चुकी है।











Click it and Unblock the Notifications