बसपा नेता तय करते हैं किस धारा में दर्ज हो मुकदमा: अखिलेश

BSP leader decide act of crime in UP: Akhilesh Yadav
लखनऊ। यूपी में हत्या, लूट व बलात्कार की घटनाएं होती है। बात जब मुकदमा दर्र्ज होने की आती है तो पुलिस नहीं बल्कि बसपा नेता व कार्यकर्ता तय करते हैं कि मामला किस धारा में दर्र्ज किया जाएगा। जब पुलिस का कार्य बसपा नेता करते रहेंगे तब तक राज्य की कानून व्यवस्था में कोई सुधार नहीं होगा। अरोप है समाज वार्दी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव का।

अखिलेश का कहना है कि राज्य के हालत बहुत खराब हैं इसके लिए उन्होंने सपा की युवा बिग्रेड तैयार की है जो प्रदेश के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को पार्टी के साथ जोडऩे का कार्य करेगी। गोरखपुर में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के दौरे से सत्ता पक्ष में ही नहीं बल्कि सपा में भी बचैनी दिखायी देेने लगी। राहुल के दौरे के दूसरे दिन भी उन्होंने युवाओं के साथ बैठक की तथा उन्हें पार्टी की सदस्यता लेने के लिए प्रोत्साहित किया। राहुल के इस कार्यक्रम से बचैन सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पार्टी की युवा बिग्रेड को तैयार रहने की हिदायत दे दी।

हालांकि उन्होंने राहुल की ओर इशारा तो नहीं किया लेकिन उनके इस कदम से यह जरूर साफ हो गया कि सपा भी युवाओं के कंधों का प्रयोग कर सत्ता तक पहुंचने की योजना बना रही है। श्री यादव ने कहा कि पार्टी युवा इकाइयों को निर्देश दिए गये हैं वह जिलों का दौरा करें तथा अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी के साथ मिलाएं ताकि आगामी चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सरकार बना सके। इस अवसर पर श्री यादव ने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगडऩे की मुख्य वजह बसपा के नेता व कार्यकर्ता हैं।

उन्होंने कहा कि बसपा के नेता ही पुलिस का कार्य कर रहे हैं। श्री यादव का कहना है कि जब भी प्रदेश के किसी इलाके में अपराध होता है तो इलाके के बसपा के दबंग लोग उसमें हस्तक्षेप करने पहुंच जाते हैं। बसपा के यही नेता तय करते हैं कि घटना को आईपीसी की किस धारा में दर्र्ज किया जाए। पुलिस भी एक आज्ञाकारी बालक की भांति उनकी बातों पर अमल करती है।

पुलिस की इसी कारगुजारी के कारण राज्य में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता रहा है। उन्होंने कहा कि बसपा की मुखिया तो भ्रष्टाचार में डूबी हुईं इसी कारण वे इन सभी बातों पर कुछ करने को तैयार नहीं है। श्री यादव ने राज्य में हो रहे सरकारी निर्माण कार्यों पर भी प्रतिक्रिया दर्ज करायी। उन्होंने कहा कि सरकारी धन तो मूर्तियों व स्मारकों के बनवाने में खर्च हो गया है तो जनता को इसका लाभ कैसे मिल सकता है। श्री यादव ने कहा कि आगामी सरकार सपा की होगी तभी जाकर जनता को राहत मिल सकेगी। उन्होंने युवा वर्र्ग का आहवान किया कि वह सपा के साथ आएं ताकि एक मजबूत सरकार बनायी जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+