मुंबई: हुक्के के धुंए का छल्ला बनाते 11 लड़किया गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई के मुलुंड इलाके में स्थित शीतल समुद्र नामक रेस्टोरेंट में यह हुक्का पार्लर चल रहा था। मालूम हो कि गुरुवार की रात इस हुक्का पार्लर में जब लड़के और लड़कियां हुक्का पीने और धुंए का छल्ला बनाने में मस्त थे उसी वक्त पुलिस ने रेस्टोरेंट में छापा मारा। पुलिस को देखकर पूरे पार्लर में हड़कम्प और भगदड़ मच गई। पार्लर में मौजूद सभी लड़कियां और लड़के मुंह छुपाकर इधर उधर भागने लगे।
इससे पहले पुलिस लोगों को हिरासत में लेती बार मालिक ने कुछ लोगों को पीछे वाले रास्ते से भगा दिया। पुलिस ने 19 लड़कों और 11 लड़कियों को हिरासत में लिया है। मालूम हो कि मुलुंड और कंजूमार्ग के बीच बने इस हुक्का पार्लर में छापे के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने होटल के कुछ कर्मचारियों की पिटाई भी कर दी।
उल्लेखनीय है कि अब उपनगरों के छोटे मोटे होटल में हुक्का पार्लर के नाम पर नशा परोसने का काम शुरु हो गया है। पुलिस ने सभी को मेडिकल जांच के लिये भेज दिया है। मालूम हो कि हुक्का पीने के ज्यादातर शौकीन या तो स्कूल कॉलेज के नौजवान हैं। हुक्का पीने वालों में लड़कियों की तादाद अच्छी खासी है।











Click it and Unblock the Notifications