मनाली में बादल फटने से 8 की मौत, 24 घायल, 5 लापता और करोड़ों का नुकसान

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार की देर रात हुई। प्राकृतिक आपदा (बादल) स्नो गैलरी में काम कर रहे लगभग 130 मजदूरों पर काल बन कर टूटा। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। जिन लोगों की जान बची वह मजह एक घंटा पहले ही काम समाप्त कर घर लौट चुके थे। पुलिस और बचाव दल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 शवों को बरामद कर लिया गया है। हादसे में गर्ग एंड गर्ग कंपनी के दो कार्यालय, करोड़ों की मशीनरी और मजदूरों के 6 शैड बादल फटने से आई बाढ़ से तबाह हो गए हैं।
20 साल में 16 बार बादलों ने निगली है 222 जानें
बात करें प्राकृतिक आपदों की तो हिमाचल प्रदेश में यह कोई पहली ऐसी वारदात नहीं है। इससे पूर्व भी बादलों के गाल में कई जानें समा चुकी हैं। बात करें अगर पिछले 20 सालों की तो बादल फटने की 16 घटनाएं हो चुकी हैं और लगभग 22 लोगों की मौत हो चुकी है। बादल फटने की सबसे भयानक हादसा वर्ष 2003 में हुई थी जिसमें 176 लोगों की मौत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications