हरियाणा: बेटी को छेड़खानी से बचाने गये पिता और भाई की हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात हरफली गांव में एक परिवार की लड़कियों पर कुछ लड़के फब्तियां कस रहे थे। लडकियों के परिजनों ने जब मनचलों को रोकना चाहा तो उन लोगों ने परिवार वालों पर हमला बोल दिया। हमले में पीटाई के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिये संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications