पाकिस्तान की सुंदर विदेश मंत्री से जल्द मिलेंगे कृष्णा

रब्बानी ने मंगलवार की शाम विदेश मंत्री पद की शपथ ली। उसके तुरंत बाद उन्होंने विदेश मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया और विभिन्न देशों की यात्रा की योजना पर चल पड़ीं। गुरुवार को एसएम कृष्णा और रब्बानी दोनो इंडोनेशिया में होंगे, जहां द्विपक्षीय वार्ता की फिलहाल प्रस्तावित नहीं है। पिछले महीने पाकिस्तान ने भारत से कहा था कि रब्बानी विदेश मंत्री बनेने के बाद भारत के साथ चल रही वार्ता को आगे बढ़ायेंगी।
अब लग रहा है कि वो समय आ गया है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक 26 जुलाई को इसी सिलसिले में बात करने के लिए रब्बानी भारत आ सकती हैं। खबर है कि कृष्णा और रब्बानी के बीच 27 जुलाई को वार्ता होगी। इस वार्ता में दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार एवं आतंकवाद पर चर्चा होगी।












Click it and Unblock the Notifications