ट्रेन से पूरा होगा दिल्‍ली से मुंबई का सफर 7 घंटे में

Delhi to Mumbai in just 7 hours by train
दिल्‍ली। मुंबई से दिल्‍ली का सफर करने वालों के लिए यह अच्‍छी खबर है। दिल्‍ली से मुंबई तक का सफर पहले से आधे से भी कम समय में तय किया जा सकेगा। रेलवे इस काम पर 5000 करोड़ रुपए खर्च करेगा। इस रूट पर चलने वाली ट्रेन की स्‍पीड 160से लेकर 200 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से होगी। अभी तक दिल्‍ली से मुंबई का सफर पूरा करने में लगभग 16 घंटे लगते हैं।

देश की राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली और आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच 1400 किलोमीटर की दूरी है। इन दोनों शहरों में एक जगह से दूसरी जगह सफर करने वाले यात्रियों की संख्‍या काफी ज्‍यादा है। इस समय इस रूट पर सबसे तेज चलने वाली ट्रेन का नाम राजधानी एक्‍सप्रेस है जिसकी स्‍पीड लगभग 120 किमी प्रतिघंटा है।

इस काम के लिए जापान सरकार की एक टीम पहले ही सर्वे कर चुकी है। जल्‍द ही इस बारे में और जानकारियां लेने के लिए दूसरी टीम भी भारत आएगी। इस प्रोजक्‍ट को पूरा करने के लिए जापान की मदद ली जा रही है। जापान से आने वाली टीम के साथ मिलकर भारतीय रेलवे अधिकारी भी इस प्रोजक्‍ट की तकनीकियों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद इसे मंत्रालय के पास हरी झंडी के लिए भेजा जाएगा।

भारत में ट्रेनों के रूट पर 200 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक तक की स्‍पीड पर ट्रेन चलाना संभव नहीं है। गोल्‍डन रेल नाम की इस ट्रेन की स्‍पीड 250 किलोमीटर प्रतिघंटा की होगी। भारतीय ट्रेक को देखते हुए इस गोल्‍डन ट्रेन की स्‍पीड 200 किलोमीटर प्रतिघंटा से भी कम रखी गई है। इस ट्रेन को चलाने के लिए रेलवे को अलग से पटरियां भी नहीं बिछानी पड़ेंगी। हालांकि बड़े लेवल पर इन पटरियों की मरम्‍मत कराने की जरूरत होगी। इसके अलावा जब ट्रेन एक ट्रैक से दूसरे ट्रैक पर आएगी तो इसकी स्‍पीड 30 किलोमीटर प्रतिघंटा से भी कम के हिसाब से होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+