दिल्‍ली: छेड़छाड़ से रोका तो करने लगे हंगामा

Delhi: Students create a commotion outside the house of girl
दिल्ली। अपराधियों का मन कितना बढ़ गया है इसी से समझ सकते हैं कि कुछ युवक एक लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने छात्रा के घर के बाहर हंगामा करने लगे। एेसा लगा जैसे इन युवकों के साथ कोई अन्याय हो गया हो। उन युवकों ने वहां कारों पर पत्थर भी फेंके और गाली गलौच की। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।

माया (बदला हुआ नाम) जीटीबी एंक्लेव स्थित जनता फ्लैट्स में परिवार के साथ रहती है। माया को स्कूल आते जाते समय वही के स्थानीय स्कूल के कुछ लड़के उसके साथ रोजाना छेड़छाड़ करते थे। परेशान होकर माया ने इस बारे में अपने भाई को जानकारी दी। उसके भाई व परिवार के लोगों ने उस लड़के को समझाया और दोबारा ऐसा न करने की सलाह दी। इससे नाराज होकर शाम उस छात्र ने कुछ और लड़कों को बुला लिया और युवती के घर के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने परिवार को गालियां दी व वहां खड़ी गाड़ियों पर पत्थर भी फेंके। घबराएं परिवार ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे है इसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+