मुबंई धमाकों में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी रियाजुल के हैं 18 बैंक एकाउंट

जांच और तलाशी के दौरान पुलिस ने रियाजुल के कब्जे से चार मोबाइल फोन और दो अतिरिक्त सिम कार्ड बरामद किये हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रियाजुल वर्ष 2000 में बांग्लादेश छोड़कर भारत आया था। मुंबई के बांद्रा सहित गुजरात, श्रीनगर, दिल्ली, कोलकाता व कर्नाटक में रहा। पुलिस ने बताया कि वह दो माह पूर्व पश्चिम बंगाल गया था। वहां से लौटने के बाद ही वह किशनगंज आया था।
ध्यान देने वाली बात यह है कि पुलिस ने जब बरामद मोबाइल फोन के रिकार्ड को खंगाला तो पता चला कि धमाके से पहलं रियाजुल ने नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश, व पटना में कई लोगों से बात की थी। इसके अलावा पुलिस को रियाजुल के पास से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम कार्ड से संबंधित बैंक उकाउंट मिले है जिसमें 33,363 रुपये जमा हैं। इसके अलावा स्टेट बैंक के खाते के एटीएम से उसके द्वारा एक सप्ताह में दो बार धन की निकासी की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications