दिल्‍ली: पत्नी के हत्यारे को उम्र कैद

Delhi: Life imprisonment for wife killer
दिल्ली। दूसरी पत्नी की हत्या के मामले में कोर्ट ने हत्यारे को उम्रकैद की सजा सुनाई है। हत्यारे गुलजार पर पांच हजार जुर्माना भी लगाया गया है। उसे शक था कि उसकी पहली पत्नी से पैदा हुए बेटे का सौतेली मां के साथ अवैध संबंध है। कड़कड़डूमा अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निशा सक्सेना की अदालत ने आरोपी गुलजार (51) को पत्नी रेशमा की हत्या का दोषी करार दिया।

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि हत्या का हर मामला गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। बावजूद इसके हर केस में मौत की सजा नहीं दी जा सकती। हत्या के रेयरेस्ट ऑफ रेयर मामलों में ही मौत की सजा दिए जाने का प्रावधान है। अदालत ने मृतका की भांजी फरहा के बयान को अहम माना।फरहा ने पुलिस को बयान दिया था कि वह शाहजहांपुर से अपनी खाला रेशमा के बीमार होने के कारण उसके घर दिल्ली आई थी। उसका मौसा रेशमा को अपने सौतेले बेटे रिजवान से बातचीत करने से मना करता था। इस बात को लेकर अकसर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। उसे शक था की रेशमा औऱ रिजवान में संबंध है।

12 जुलाई 2008 की रात कमरे में चीखने की आवाज आई तो फरहा ने लाइट जलाई तो देखा कि उसका मौसा उसकी मौसी की छाती पर बैठा हुआ है। उसकी मौसी के गले में चुन्नी लिपटी हुई थी और उसके मुंह से खून बह रहा था। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंच गए। इस बीच मौका पाकर गुलजार भाग गया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+