संसद नोट कांड: पुलिस ने भेजा सुहेल हिंदुस्तानी को नोटिस

हालांकि भाजपा नेता भी यह मानते हैं कि उनकी पार्टी ने एक न्यूज चैनल के साथ इस मामले में स्टिंग ऑपरेशन करके यह साबित करने की कोशिश की थी कि पार्टी के तीन सांसदों को घूस देकर यूपीए सरकार को लोकसभा में विश्वास मत के दौरान बचाने की कोशिश की गई है।
उधर, संजीव सक्सेना के गिरफ्तारी से समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह की भी परेशानियां बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखी है। माना जा रहा है कि उस चिट्ठी में मंत्रालय से राज्यसभा के सभापति से अमर सिंह से पूछताछ के लिए इजाजत मांगने की गुजारिश की गई है। बताया जा रहा है कि इस अनुरोध के बाद अमर सिंह कहां गायब हो गए हैं किसी को जानकारी नहीं मिल पा रही है। यहां तक कि उनके घर पर भी कोई सही जानकारी नहीं दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications