मैंने किसी को थप्पड़ नहीं मारा: दिग्विजय सिंह

दिग्विजय ने कहा कि मीडिया ने उस घटना की रिपोर्ट को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया और बिना वजह उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई। दिग्विजय ने कहा कि उज्जैन में केवल भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था, ना कि उनसे किसी की झड़प हुई थी।
गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने मुंबई बम धमाकों के बाद कहा था कि देश में आतंकवाद फैलाने के पीछे हिन्दूवादी संगठन भी हो सकते हैं। इसकी जांच की जानी चाहिये। इस बयान के बाद भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान दिग्विजय सिंह को कई जगह काले झंडे भी दिखाये गये। पढ़ें देश दुनिया की खबरें
;











Click it and Unblock the Notifications