दिल्ली: एलआईसी बिल्डिंग में आग, कोई हताहत नहीं

आग से अभी तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है पर बताया जा रहा है कि एलआईसी के कई महत्वपूर्ण कागजात इस आग में स्वाहा हो गए हैं। फायर ब्रिगेड के अधिकारी इस समय मौके पर पहुंचे हुए है और ये लोग लगातार आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
गौरतलब है कि एलआईसी बिल्डिंग कस्तूरबा गांधी मार्ग पर स्थित है। आग की खबर पाकर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई है औऱ वह लगातार आग बुझाने का काम कर रही है। हालांकि आग अभी तक बुझी नहीं है। सूत्रों ने बताया कि संभव है कि आग को बुझने में अभी तीन से चार घंटे लग सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस आग में एलआईसी के कई महत्वपूर्ण कागजात जल गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि हमें 10 बजे के करीब आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। छह गाड़ियों को आग बुझाने के लिए मौका पर भेजा गया है। आग पर जल्दी ही काबू पा लिया गया। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications