राजा के खिलाफ नई चार्जशीट की तैयारी में सीबीआई

CBI questions Raja, Behura, Now preparing charge-sheet
दिल्ली । पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा के खिलाफ सीबीआई का शिकंजा और कसता जा रहा है। सीबीआई अब राजा के खिलाफ नई चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। इसी बाबत सोमवार को सीबीआई ने ए.राजा और पूर्व संचार सचिव सिद्धार्थ बेहुरा से कोर्ट रूम में एक घंटे तक पूछताछ की। इन दोनों पर एस्सार की कंपनी एस्सार लूप को पाक साफ बताने का आरोप है। सूत्रों ने बताया कि ए. राजा और सिद्धार्थ बेहुरा के अलावा संचार विभाग के तत्कालीन ला अफसर संतोक सिंह भी इस मामले में लपेटे में आ सकते हैं क्योंकि ए. राजा और बेहुरा ने इन्हीं के कहने पर एस्सार लूप के लाइसेंस को रद्द करने से मना कर दिया था। सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि नई चार्जसीट में इनके भी नाम शामिल होने की संभावना है।

गौरतलब है कि एस्सार समूह पर आरोप है कि उसने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन की शर्तों का उल्लंघन कर सहयोगी कंपनी लूप टेलीकाम के नाम पर लाइसेंस हासिल किया। शर्तों के तहत मोबाइल सेवा प्रदाता कोई भी कंपनी या उसकी सहयोगी 2जी स्पेक्ट्रम लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं कर सकती थी। हालांकि एस्सार का कहना है कि लूप उसकी कंपनी नहीं है, लेकिन सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी के पास इस बात के पक्के सबूत हैं जो यह साबित कर देंगे कि लूप एस्सार की ही सहयोगी कंपनी है।

सीबीआई के एक अन्य सूत्र ने बताया कि लूप-एस्सार की साजिश में ए. राजा, सिद्धार्थ बेहुरा व संतोक सिंह उस समय शामिल हुए जब लूप का लाइसेंस रद्द करने को दूरसंचार मंत्रालय में लिखित शिकायत की गई। संतोक सिंह ने लूप को पहले पास किया और उसके बाद राजा और सिद्धार्थ बेहुरा ने उसका लाइसेंस केंसिंल करने से मना कर लिया जबकि कारपोरेट मंत्रालय ने यह साफ साफ कह दिया था कि लूप एस्सार की ही सहयोगी कंपनी है। यानी कारपोरेट मंत्रालय की रिपोर्ट को अनदेखी करते हुए इन तीनों लोगों ने लूप के लाइसेंस को बरकरार रखा। वहीं सीबीआई ने 2जी घोटाले में जेल में बंद एडीएजी समूह के प्रबंध निदेशक गौतम दोषी से भी पूछताछ की है। उनसे स्वान टेलीकाम मामले में मारीशस से मिले ताजा दस्तावेजों के बारे में सवाल किए गए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+