Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमेरिका ने तिब्‍बत को चीन का हिस्‍सा बताया

America support China on Tibbat issue
वाशिंगटन। चीन के विरोध के बावजूद कुछ दिन पहले अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने वहां के धर्मगुरू दलाईलामा से मुलाकात की थी। चीन ने व्‍हाइट हाउस से इसका कड़ा विरोध जताया था। अब अमेरिका ने भी तेजी से उभर रही इस आर्थिक शक्ति को खुश्‍ा करने का मन बना लिया है। अमेरिका ने कहा है कि तिब्‍बत चीन का ही हिस्‍सा है और इस मामले में वह चीन का समर्थन करता है।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे. कॉर्नी ने कहा कि तिब्‍बत मामले पर अमेरिका अब भी चीन के साथ है। हम तिब्‍बत की आजादी की मांग नहीं कर रहे हैं। ओबामा और दलाई लामा की मुलाकात पर चीन ने यह आशंका जताई थी कि अमेरिका तिब्‍बत की आजादी की मांग में उसके साथ न हो जाए। इस पर व्‍हाइट हाउस की इस प्रतिक्रिया से यह साफ हो गया कि इस मुलाकात का चीन और तिब्‍बत मामले से कुछ लेना-देना नहीं था।

ओबामा की दलाई लामा से मुलाकात पर भी व्‍हाइट हाउस ने सफाई पेश करते हुए कहा कि दलाईलामा अध्‍यात्मिक गुरू हैं। वे नोबेल पुरुस्‍कार से सम्‍मानित हैं और अध्‍यात्‍म की दुनिया में उन्‍हें अंतर्राष्‍ट्रीय मान्‍यता प्राप्‍त है। इसके अलावा इस मुलाकात कोई भी राजनैतिक मतलब नहीं था। फिलहाल अमेरिका ने अपने आर्थिक फायदों को देखते हुए चीन को नाराज न करने का फैसला किया है। इसी वजह से बराक ओबामा और दलाई लामा की मुलाकात के कुछ दिन बाद ही व्‍हाइट हाउस ने इस मामले पर अपनी सफाई पेश कर दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+