मुंबई से पहले अहमदाबाद में थी धमाके की साजिश, 10 बम बरामद

अहमदाबाद। भारत आतंकियों के साफ्ट टॉरगेट पर है। इस बात का खुलासा रविवार को हो गया। खुलासे में यह‍ बात सामने आई है कि मुंबई से पहले अहमदाबाद को देशी बम के जरिये दहलाने की साजिश की गई थी। पुलिस ने इस संबध में रविवार को शहजाद नामक एक युवक को गिरफ्तार कर इस बात का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरफ्तार व्‍यक्ति के पास से 10 देशी बम और दो बंदूकें बरामद की है।

इस पूरे मामले में खास बात यह है कि बम बनाने के दौरान शहजाद की पत्‍नी रेशमा ने ही पुलिस को फोन पर इसकी जानकारी दी और अपने पति को गिरफ्तार करवाया। यहां एक शख्स के घर से 8 क्रूड बम और दो देसी बंदूकें बरामद किए गए हैं। शहजाद के नाम के इस आदमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस विस्फोटकों की बरामदगी को संदिग्ध आतंकी लिंक से जोड़कर देख रही है।

मालूम हो कि मुंबई बम धमाकों की जांच के लिये एसटीएफ की टीम इस समय अहमदाबाद और बैंगलुरु में है। उसी समय गुजरात पुलिस को अहमदाबाद में देसी बमों के जरिए बम धमाके करने की साजिश को उजागर करने में सफलता मिली । रविवार सुबह दाणीलीमड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाले शहजाद की पत्नी ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसका पति देसी बम बना रहा है तथा अहमदाबाद में धमाके करने की साजिश रच रहा है। दरअसल बात यह थी कि शहजाद रेशमा को रोज पीटता था और वी उसकी इस हरकत से तंग आ गई थी।

पुलिस ने इस संबंध में बताया कि शहजाद के विस्फोटक जुटाने का मकसद बीती 3 जुलाई को शहर में हुई जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक तनाव फैलाना था। शुरुआती पूछताछ में शहजाद ने बताया कि उसकी मंशा जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान बमों का इस्तेमाल करने की थी, लेकिन भारी तादाद में सुरक्षाबलों की तैनाती के चलते वह ऐसा नहीं कर पाया। एक क्रूड बम और दो देसी बंदूकें शहजाद से घर से बरामद किए गए, जबकि 7 बम उसके घर से करीब 1 किमी दूर चंदोला झील से बरामद किए गए। इस झील के आसपास बड़ी तादाद में बंगाली मुस्लिम बसे हुए हैं। क्रूड बमों में कांच, पेंच और कीलों का इस्तेमाल किया गया था।

मैने जो किया उसका गम नही

शहजाद के गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्‍नी रेशमा ने कहा कि उसने जो कुछ भी किया है उस बात का गम नहीं है उसको। उसने कहा कि मुझे अब इस बात की परवा‍ह नहीं है कि मेरा परिवार बर्बाद हो जायेगा। मैने यह सब सिर्फ इसलिये किया है कि शहजाद जो गैर-कानूनी काम कर रहा था वह मुझे बर्दाश्‍त नहीं था और अब मैं उसे उसे और गैर-कानूनी काम करते नहीं देख सकती थी। पढें देश दुनिया की बड़ी खबरें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+