गाजियाबाद में मिला 26 वर्षीय महिला का निर्वस्त्र शव

पुलिस के मुताबिक संगीता नाम की महिला शनिवार रात को अपने घर से शौच के लिए निकली थी। उसके बाद से वो घर नहीं लौटी। उसकी लाश रविवार देर शाम रेल पटरी के पास पायी गई। संगीता के पिता का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है वो भी दहेज के लिए। पिता का कहना है कि संगीता की हत्या उसके पति राज कुमार और उसके दो भाईयों ने मिलकर की है।
तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भेज दिया है। संगीता की शादी राज कुमार से 2007 में हुई थी, उसकी दो बेटियां हैं।












Click it and Unblock the Notifications