नए प्रेमियों की मदद से की पुराने प्रेमी की हत्या

Delhi: A woman with the help of new lovers killed her Ex lover
दिल्ली। एक महिला ने नए प्रेमियों की मदद से अपने पुराने प्रेमी की हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर पत्थर से चोट पहुचाई थी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। जबकि, मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

सविता ने अपने प्रेमियो मोहित, कुलदीप, गौतम और एक नाबालिग लड़के के साथ मिलकर अपने पुराने दोस्त वीरेंद्र की हत्या की थी। 30 जून को सविता ने वीरेंद्र को फोन करके बुराड़ी स्थित यमुना पुश्ता के पास बुलाया। जहां पहले से वह अपने दोस्त मोहित, कुलदीप और गौतम के साथ मौजूद थी। पहले तो इन लोगों ने वीरेंद्र को गाड़ी से धक्का मारकर मारने की कोशिश की। लेकिन, उसमें सफल नहीं होने पर पत्थर से पीट-पीट कर हत्या कर दी।

दरअसल, बुराड़ी इलाके में सवीता का पति इनवर्टर का दुकान चलाता था। उसी दुकान में वीरेंद्र काम करता था। कुछ दिन बाद सविता के पति पवन ने वीरेंद्र को अपने ही घर में किराये पर रख लिया। इस दौरान सविता का वीरेंद्र से संबंध बन गया और जब सविता के पति को यह पता चला तब उसने वीरेंद्र को घर से बाहर निकाल दिया। लेकिन, वीरेंद्र का उसके बाद भी सविता से संबंध बना रहा।

सविता का मोहल्ले के कुछ अन्य लड़कों मोहित, कुलदीप और गौतम से भी संबंध था। वीरेंद्र ने सविता को उन लड़कों से संबंध न रखने की सलाह दी। जब वह नहीं मानी तब उसने धमकी दी कि ऐसा नहीं करने पर वह उसे वह उसके दोनों बच्चों को मार देगा। इससे परेशान हो कर सविता ने पुराने प्रेमी को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+