दिल्ली: महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा

रूपाली की मां प्रमोद शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉक्टरों की टीम ने टूमर का ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के बाद उसके स्वास्थ्य में सुधार की बजाए गिरावट आती गई। जब डॉक्टरों से बात की गई तो उन्होंने जल्द ठीक हो जाने का आश्वासन दिया। प्रमोद ने बताया कि ऑपरेशन के बाद बीते तीन दिनों में रुपाली को कई बार आईसीयू से वार्ड और वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट किया जाता रहा।
हालत ज्यादा खराब हो जाने के कारण रविवार दोपहर बाद चार बजे रुपाली मौत हो गई लेकिन जवाबदेही के लिए कोई डॉक्टर नहीं आया। वहीं फोर्टिस अस्पताल प्रशासन के एक अधिकारी का कहना है कि डॉक्टर हर मरीज को बचाने की कोशिश करता है। रुपाली के इलाज में भी कोई कमी नहीं छोड़ी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications