दिल्ली क्राइम ब्रांच का खुलासा, संसद नोट कांड से जुड़े थे अमर सिंह के तार

अमर सिंह ने संजीव सक्सेना से किसी तरह का संबंध होने से मना किया था। हालांकि उन्होंने कहा कि संजीव सक्सेना का उनके घर आना-जाना था। लेकिन उनके काम से संजीव सक्सेना से कोई मतलब नहीं था। इसके उलट गिरफ्तार हुए संजीव सक्सेना दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस को बताया था कि जिस समय संसद नोट कांड हुआ था उस समय वह अमर सिंह का सचिव था।
संजीव सक्सेना ने दिल्ली क्राइम ब्रांच को यह भी बताया कि अमर सिंह के कहने पर ही वह बीजेपी के सांसदों को नोट देने के लिए गया था। इस काम में उसकी मदद अमर सिंह के ड्राइवर ने की थी। अमर सिंह के दिए हुए पैसे वह उन्हीं की गाड़ी पर बीजेपी सांसदों के घर तक पहुंचाने गया था। इस मामले में और पूछताछ के लिए तीस हजारी कोर्ट ने संजीव सक्सेना को 3 दिनी पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
फिलाहल संजीव सक्सेना के इस खुलासे के बाद जरूर ही अमर सिंह की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। संजीव सक्सेना का बयान से यह साफ हो रहा है कि संसद में हुए नोट कांड में अमर सिंह का भी कहीं न कहीं हाथ था। यह वहीं कांड था जिसने विश्वास मत के दौरान सांसद को शर्मसार कर दिया था। कई सांसदों ने सरेआम सांसद में नोट लहराते हुए यह आरोप लगाया था कि उन्हें नोट के बदलने वोट देने का लालच दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications