दिल्ली में महिला ने खुद को मारी गोली

हालांकि पुलिस को दिए गए बयान मे महिला ने कहा कि पति से झगड़े के बाद खुद ही गोली मारी है। लेकिन पुलिस को महिला के बयान पर यकीं नहीं है। पुलिस को लगता है कि वह किसी को बचा रही है। पुलिस महिला के पति से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पायल अपने पति मुकेश के साथ गली नंबर-1, लक्ष्मी नगर में किराए के मकान में रहती है। मुकेश का इलाके में अपना व्यवसाय है। पुलिस के मुताबिक पायल और मुकेश ने दो साल पहले घर वालों की मर्जी के बगैर प्रेम विवाह किया था। शुक्रवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि पायल ने पति से झगड़े के बाद खुद को गोली मार ली है।
पुलिस ने पायल को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत बिगड़ने पर उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पायल ने पुलिस को बताया कि किसी बात पर उसकी पति से कहासुनी हो गई थी। उसके बाद उसने खुद को गोली मार दी। छानबीन और मुकेश से पूछताछ के बाद पुलिस सारे मामले को संदिग्ध बता रही है।












Click it and Unblock the Notifications