उत्तर प्रदेश : पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, शव बक्से में छुपाया

जबकि उसका पति नोएडा के किसी कंप्यूटर संस्थान में शिक्षक है। पड़ोसियों के मुताबिक पति-पत्नी में आये दिन झगड़े होते रहते थे। घटना वाले दिन भी दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था जिसके चलते पति ने कूलर के तार से अपनी बीवी का गला घोंट दिया और उसकी लाश को बेड में लगे बॉक्स में डालकर बंद कर दिया और घर में ताला लगाकर अपने संस्थान पढ़ाने चला गया।
पत्नी के दिखायी ना पड़ने की वजह से घबराये पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया जिसके बाद पुलिस ने घर पर छापा मारकर बेड के बॉक्स से प्रज्ञा का शव बरामद किया। फिलहाल पत्नी के कत्ल के जुर्म में पुलिस ने पति के गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसे के मुताबिक ये हत्या शक के आधार पर की गयी है। साल 2005 में प्रज्ञा की शादी हुई थी जिसके बाद दोनों मियां-बीवी सेक्टर 11 के एक अपार्टमेंट के फ्लैच नंबर ( k-31) में रहा करते थे।
पति को हमेशा अपनी पत्नी प्रज्ञा पर शक रहता था उसे लगता था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर है जिसके चलते उन में हमेशा तू-तू-मैं-मैं होती रहती थी, लेकिन शनिवार को ये शक वाले झगड़े ने ज्यादा गंभीर रूप घारण कर लिया और पति ने पत्नी की हत्या कर दी और तो और इंसानियत को ताक पर रखकर निर्दयी पति ने पत्नी के शव को भी नहीं बक्शा और उसे बेड के बॉक्स में डाल दिया।
;











Click it and Unblock the Notifications