अहमदाबाद: पत्‍नी की मुखबिरी पर 10 बमों के साथ एक गिरफ्तार

Arrested
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति शहजाद अहमद को 10 जिंदा बमों के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी रविवार की सुबह हुई। दनिलिम्‍डा इलाके में पकड़े गये शहजाद के घर पर एक रिवॉलवर भी बरामद हुई।

रविवार की सुबह शहजाद की पत्‍नी ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन करके बताया कि उसके पति के पास 10 जिंदा बम हैं। उसने पुलिस को अपने पति के ठिकाने की भी जानकरी दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। 10 में से 8 बम निष्क्रिय किये जा चुके हैं। सिटी पुलिस कमिश्‍नर एसके सिन्‍हा ने बताया कि शहजाद के पास बम बनाने वाली कुछ वस्‍तुएं भी बरामद हुई हैं।

बताया जा रहा है कि ये बम जगन्‍नाथ राथ यात्रा के दौरान आतंक फैलाने के लिए बनाये गये थे। इसके अलावा पुलिस ने कई अन्‍य लोगों को भी हिरासत में लिया है। गुजरात पुलिस शहजाद को मुंबई धमाके से जोड़ कर देख रही है। उसकी गिरफ्तारी की जानकारी एनआईए की टीम का दे दी गई है। खबर है कि सभी बम पान मसाले के डिब्‍बों में बारूद भर कर बनाये गये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+