मेरी बेटी हो तो मेरी पार्टी में आओ उमा: कल्याण सिंह

Uma join my party if you are my daughter: Kalyan Singh
लखनऊ। उमा यदि खुद को मेरी पुत्री बताती हैं उन्हें मेरी उत्तराधिकारी की भूमिका में आना होगा। इसके लिए उमा को मेरी पार्टी (जन क्रांति पार्टी) में आना चाहिए। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के इस बयान में भाजपा में बेचैनी बढ़ा दी है। श्री सिंह ने भाजपा प्रभारी उमा भारती को न्यौता देते हुए कहा कि भाजपा में अब उनका कद कम हो गया है अब उन्हों पार्टी छोड़ देनी चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह यादव ने कहा कि भाजपा में अब पुरानी समय जैसा दमखम नहीं रहा। हाल ही में हुई भाजपा की रैलियों में जुटी भीड़ बताती है कि पार्टी अपना जनाधार खो रही है। उन्होंने कहा कि उनकी रैलियों में 200 से 300 के लगभग जनता आ रही है इससे पता चला कि है कि अब पार्टी की साख समाप्त हो रही है।

उन्होंने अपनी जन क्रांति पार्टी के बारे में कहा कि पार्टी जल्द ही प्रत्याशी तय करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी विधान सभा चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगी। अपनी पार्टी के लिए समर्थन जुटाने के प्रयास में लगे कल्याण सिंह ने भाजपा पर जमकर वार दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा अब सदस्यों व कार्यकार्यकर्ताओं की पार्टी नहीं बल्कि प्रभारियों की पार्टी बनकर रह गयी है।

उमा भारती ने कुछ समय पूर्व गंगा यात्रों के दौरान कहा था कि कल्याण सिंह उनकी पिता तुल्य हैं और वह भाजपा श्री सिंह का विकल्प नहीं हो सकती हैं। उमा भारती के इस बयान पर श्री सिंह ने कहा कि यदि वह अपने आप को मेरी बेटी व मानती हैं तो उन्हें भाजपा को छोड़ जन क्रांति पार्टी में शामिल होकर मेरा साथ देना चाहिए।

श्री सिंह ने कहा कि वैसे का उमा का कद अब छोटा होता जा रहा है। उनके ऊपर भी भाजपा ने एक प्रभारी की तैनाती कर साबित कर दिया कि पार्टी को उमा भारती पर पूरी तरह से भरोसा नहीं रहा। उमा भारती को पार्टी में शामिल होने को न्यौता देते उन्होंने कहा कि उमा भारती यदि जन क्रांति पार्टी में शामिल होती हैं तो उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।

कल्याण सिंह के इस बयान में भाजपा में बेचैनी बढ़ गयी है हालांकि एक ओर भाजपा कल्याण सिंह को पार्टी में लाने के लिए भीतर ही भीतर प्रयास कर रही थी लेकिन कल्याण सिंह के ताजा बयान में भाजपा की नींद हराम कर दी है। भाजपा यह सोचने लगी है कहीं ऐसा न हो कि उमा भारती कल्याण सिंह के निमंत्रण को स्वीकार कर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+