हरियाणा: भाई से प्रेम-संबंध, पिता ने बेटी का गला घोंटा

जब उसने वारदात को अंजाम दिया उस समय उसकी पत्नी पड़ोस में हो रहे शादी समारोह में गई हुई थी। दीपिका बहादुरगढ़ के सरकारी स्कूल की 12वीं क्लास की छात्रा थी। बेटी दीपिका की हत्या के बाद उसके शव को सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ ले जाया गया था। सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ में डाक्टरों के एक बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया था।
इस दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि लड़की की मौत फांसी लगने से नहीं, बल्कि इससे पहले ही उसे गला घोंट कर मार डाला गया था। सदर बहादुरगढ़ पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को आधार बनाकर धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच की तो पता चला की हत्या दीपिका के पिता रूपराम ने ही की थी।












Click it and Unblock the Notifications