सपा, राजद चाहते हैं महिला आरक्षण में में कोटा

गौरतलब है कि गुरुवार को महिला आरक्षण बिल पर लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने सपा, बसपा, राजद व छोटे दलों की बुलाई बैठक बुलाई थी। बैठक पूरी तरह से नाकाम साबित हुई। सपा की ओर से बैठक में शामिल मुलायम सिंह यादव ने सरकार पर सीधा हमला बोला और कहा कि वह इस विधेयक के जरिए ग्रामीण पृष्ठभूमि और गरीबों-पिछड़ों की राजनीति करने वाले राजनीतिक दलों को मिटाने की साजिश कर रही है। साथ ही उन्होंने दोहराया कि वे महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उन्हें विधेयक का मौजूदा स्वरूप मंजूर नहीं है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने तो बैठक में यहां तक कहा दिया कि सरकार लोकसभा में सेना लगाकर भी मौजूदा विधेयक को नहीं पारित करा पाएगी। उन्होंने मौजूदा विधेयक को महिला आरक्षण विरोधी करार दिया। बताते हैं कि लालू ने यह सवाल भी उठाया कि विधेयक पर तो सरकार को बात करनी चाहिए।
बसपा की ओऱ से शामिल दारा सिंह चौहान ने भी मौजूदा विधेयक का विरोध किया। उन्होंने कहा कि विधेयक को संसद में पारित होने के लिए उस पर सभी दलों की आम राय जरूरी है। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया अजित सिंह ने राजनीतिक दलों के भीतर ही महिला आरक्षण करने की पैरवी की। उन्होंने कहा कि जो दल ऐसा करने में नाकाम रहते हैं, उन पर राज्यसभा व राज्य विधान परिषदों में अपने 50 प्रतिशत सदस्य महिलाओं को भेजने की बाध्यता डाल दी जानी चाहिए।
;











Click it and Unblock the Notifications