राडिया ने तैयार किया राजा को राजा बनाने का रोडमैप

सीबीआई ने टेप के ट्रांसस्क्रिप्ट में कहा है कि 2009 के चुनाव के बाद डीएमके सांसद कनीमोझी (इस समय यह भी जेल में हैं) और देश के कुछ प्रमुख उद्योगपतियों से राडिया ने संपर्क साध रखा था। ताकि राजा के दूरसंचार मंत्री बनने का रास्ता साफ हो सके। कॉरपोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया पर दूरसंचार मंत्रालय में मध्यस्थता करने का आरोप है। सीबीआई के पास नेताओं, उद्योगपतियों और पत्रकारों से नीरा राडिया के करीबी रिश्तों का सबूत उनका बयान है, जिसमें उन्होंने सीबीआई को यह बात कही है।
सीबीआइ के आरोप पत्र में इसका पूरा उल्लेख है। सौंपे गए दस्तावेज में बताया गया है कि राडिया ने राजा को दूरसंचार मंत्रालय मिलने के बारे में कई कारपोरेट दिग्गजों से विचार-विमर्श किया। उन्हें रिलायंस एडीएजी समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी से दूरी बनाए रखने के प्रति आगाह भी किया गया था। राडिया ने राजा को ही दूरसंचार मंत्री बनाए जाने के बारे में भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल से भी बातचीत की थी। राडिया ने राजा को राजा बनाने के लिए कनीमोझी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया था। राडिया ने इसके लिए कुछ पत्रकारों को भी मिलाने का प्रयास किया था जिसमें बरखा दत्त भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications